
मुरादाबाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”69987aa32a534f232905a6b5″,”slug”:”moradabad-woman-slaps-husband-in-court-chokes-him-in-front-of-family-members-2026-02-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Moradabad: कचहरी में महिला ने पति के गाल पर बरसाए थप्पड़, परिजनों के सामने दबाया गला, हंगामे के बीच जुटी भीड़”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुरादाबाद में पति-पत्नी के बीच मारपीट
– फोटो : अमर उजाला
भोजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक के गाल पर उसकी पत्नी ने थप्पड़ बरसा दिए। किसी तरह लोगों ने युवक को पत्नी और उसके मायके वालों से बचाकर अलग किया। युवक ने पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। युवक का कहना है कि उसकी शादी भोजपुर क्षेत्र के ही गांव निवासी युवती के साथ हुई थी।
पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। जिसकी सुनवाई विधिक सेवा प्राधिकरण में चल रही है। वह तारीख से घर लौट रहा था कि रास्ते में पत्नी और उसके मायके वालों ने घेर लिया। पत्नी ने उसके गाल पर कई थप्पड़ मारे। इसके बाद उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।