Moradabad: Bike riders molested a woman, beat her husband on protest, one arrested

जांच में जुटी पुलिस
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


कांठ रोड पर रविवार की दोपहर मनचलों ने छेड़खानी के बाद रास्ता रोककर दंपती के साथ मारपीट की। दंपती के रिश्तेदारों ने बाइक सवार एक हमलावर को धर दबोचा। दो आरोपी मौके से भाग निकले। सिविल लाइंस पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Trending Videos

हरथला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह रविवार की दोपहर पत्नी के साथ बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था। आरोप है कि  कांठ रोड पर मधुबनी पार्क के पास पहुंचते ही दो बाइक पर सवार तीन युवकों ने पत्नी को अश्लील इशारे करते हुए टिप्पणी करने लगे।

पति ने मनचलों की हरकत का विरोध किया। तीनों ने बाइक ओवरटेक कर दंपती को रोक लिया। तीनों ने दंपती के साथ मारपीट की। हमले में युवक के सिर से खून बहने लगा। शोर सुनकर भीड़ जुट गई। तभी दंपती के रिश्तेदार पीछे से आ गए।

उन्होंने हमलावरों से दंपती को बचाया व एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने छेड़खानी और हमले के आरोप में तीनों आरोपियों के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि जांच के दौरान प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का सामने आया है।

आरोपियों की बाइक और दंपती के बाइक टकरा गई थी। छेड़खानी की बात सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पकड़े गए युवक को जमानत पर छोड़ दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *