अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा

Updated Fri, 04 Oct 2024 12:34 PM IST

मुरादाबाद के जिला खनन अधिकारी के लिए घूस लेने वाले संविदा कर्मी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। छापा पड़ते ही खनन अधिकारी दफ्तर से फरार हो गया। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। 


Moradabad Bribery case: Shahrukh was caught there was stir in office, District Mining Officer ran away

मुरादाबाद में घूस लेने का आरोपी शाहरुख पाशा और पीड़ित
– फोटो : संवाद

Trending Videos



विस्तार


जिला खनन अधिकारी कार्यालय में संविदा कर्मी शाहरुख को घूस लेते पकड़े जाने की खबर फैली तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसी बीच जिला खनन अधिकारी मौके से भाग निकले और कई कर्मचारी भी कार्यालय से निकलकर कचहरी में पहुंच गए। टीम के सदस्य शाहरुख को पकड़कर कार्यालय से बाहर निकली।

Trending Videos

इसके बाद उसके मुंह पर सफेद गमछा डालकर कार में बैठाकर सिविल लाइंस थाने ले गए। मात्र बीस हजार की सैलरी पाने वाले शाहरुख पाशा ने कुछ दिन पहले ही अपनी मंगनी की थी। एक बड़े होटल में पार्टी दी थी। इस पार्टी में शाहरुख ने लाखों रुपये खर्च किए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *