Moradabad: Congress state president Ajay Rai was not allowed meet jailed Sambhal district president

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
– फोटो : एएनआई

विस्तार


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जेल में बंद संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मुलाकात करना चाहते थे। इसके लिए कांग्रेसियों ने अनुमति मांगी तो जेल अधीक्षक ने उन्हें सोमवार को मिलने की इजाजत दे दी। कांग्रेस का आरोप है कि कुछ देर बाद ही जेल अधीक्षक ने मुलाकात की अनुमति देने से इनकार कर दिया। कांग्रेसियों का कहना है कि सत्ता पक्ष के दबाव में यह किया जा रहा है।

इस मामले में कांग्रेस के नेता डीएम से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने बताया कि शनिवार को जिला जेल के अधीक्षक को पत्र देकर कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सोमवार को मुरादाबाद आएंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ सात लोग जेल में बंद संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा से मुलाकात करेंगे।

जेल अधीक्षक ने दोपहर एक बजे मिलने की इजाजत दे दी, लेकिन कुछ देर बाद जेल अधीक्षक ने फोन करके आचार संहिता का हवाला देकर अनुमति देने से इन्कार कर दिया। कहा कि इस मामले में डीएम को इजाजत देने का अधिकार है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के दबाव में उनको इजाजत नहीं मिली है। इस मामले को लेकर सोमवार को वह पार्टी नेताओं के साथ डीएम अनुज सिंह से मुलाकात करेंगे। संभल के जिलाध्यक्ष 15 दिनों से जेल में बंद हैं। उनको जमीन के विवाद में फंसाया गया है।

पूर्व मंत्री के घर आएंगे प्रदेश अध्यक्ष 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को पूर्व मंत्री हाजी इकराम कुरैशी के घर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के साथ अन्य कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष जिले के पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *