मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में आगामी प्रधान के चुनाव को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस 33 नामजद समेत 20 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। सिरसखेड़ा निवासी अब्दुला का आरोप है कि प्रधान इकरार उनसे रंजिश रखते हैं। बुधवार को दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई थी।

इसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। आरोप है कि प्रधान के समर्थक जाकिर ने बृहस्पतिवार को फोन पर उनके साथ गाली गलौज की। अब्दुल्ला के चाचा वहीद दोपहर को पैदल जाकिर के घर पास से गुजर रहे थे। आरोप है कि प्रधान इकरार, जाकिर, शमशाद फरजंद ने उन्हें घेर लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया।

जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। आरोप है जाकिर ने इस दौरान फायरिंग भी की। एसएचओ मोहित चौधरी ने बताया कि एसआई नरेंद्र की तहरीर पर दोनों पक्षों के 33 नामजद और 15-20 अज्ञात आरोपियों पर मारपीट, फायरिंग, जानलेवा हमला, बलवा, गुंडा एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *