Moradabad: House caught fire due to sudden explosion in gas cylinder, three people burnt

कटघर में आग लगने से जला सामान
– फोटो : संवाद

विस्तार


कटघर बीच होलिका मैदान के पास बने एक घर में रखे गैस सिलिंडर से आग लगने से पति-पत्नी और बेटा झुलस गए। पड़ोस के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा जरूरी सामान जल गया। निजी कंपनी के कर्मचारी पंकज सिंह के घर में यह हादसा हुआ है।

पंकज ने बताया कि सुबह गैस एजेंसी का डिलीवरी मैन सिलिंडर पहुंचाकर गया था। बार-बार चेक कराने के लिए उससे कहा गया, लेकिन वह बिना देखे ही चला गया था। सुबह करीब साढ़े दस बजे पंकज की मां विद्या ने चाय बनाने के लिए गैस चूल्हे पर आग लगाई तो सिलिंडर लीकेज होने के कारण रसोई में आग लग गई।

इसके बाद आग पूरे घर में फैल गई। जिसमें पंकज, उसकी मां विद्या और राजेश सिंह झुलस गए। आग लगने की सूचना मोहल्ले में फैली तो लोग मौके पर आ गए और परिवार को बाहर निकला। दमकल विभाग की सूचना दी गई। जब तक गाड़ी मौके पर पहुंची आसपड़ोस के लोगों ने आग बुझा ली, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। पंकज की पत्नी बीना ने डिलीवरी मैन के खिलाफ कार्रवाई कराने को कटघर थाने में तहरीर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *