उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के वीरपाल की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बिलारी पुलिस ने मंगलवार दोपहर अलेहदादपुर देवा नगला गांव निवासी वीरपाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने वीरपाल की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सुनीता और प्रेमी आशीष उर्फ अंशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सुनीता और आशीष के प्रेम संबंध में रोड़ा बनने पर आशीष ने वीरपाल को मार डाला था।
अलेहदादपुर देवा गांव के जंगल में अपने ही धान के खेत में सोमवार सुबह गांव निवासी वीरपाल का शव पड़ा हुआ मिला था। नारायणपुर देवा के प्रधान प्रतिनिधि भूप सिंह की सूचना पर पुलिस ने वीरपाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वीरपाल की हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

2 of 9
वीरपाल की हत्या के बाद गमगीन परिवार
– फोटो : संवाद
वीरपाल के भाई कुंवरपाल की तहरीर पर पुलिस ने वीरपाल की पत्नी सुनीता और उसके प्रेमी आशीष उर्फ अंशु के खिलाफ वीरपाल की हत्या किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपी आशीष उर्फ अंशु और सुनीता को दोपहर में ही गिरफ्तार कर मुरादाबाद न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

3 of 9
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन
– फोटो : संवाद
सुनीता ने अंशु से खाई थीं जीवन भर साथ रहने की कसमें
वीरपाल की हत्या की आरोपी आशीष उर्फ अंशु ने पुलिस पूछताछ में बताया कि धान की फसल की रोपाई की ठेकेदारी करने के दौरान उसकी सुनीता से हुई मुलाकात जल्दी ही प्यार में बदल गई। सुनीता उससे कहने लगी कि अभी तुम्हारी शादी नहीं हुई है और मैं जीवन भर तुम्हारे साथ रहूंगी। यह तभी संभव है जब मेरा पति वीरपाल रास्ते से हट जाए।

4 of 9
गमगीन परिजन
– फोटो : संवाद
सांसें थमने तक वीरपाल का गला दबाए रहा अंशु
मुख्य हत्यारोपी अंशु ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि सुनीता के साथ बनाई योजना के तहत 12 अक्तूबर की आधी रात के बाद लगभग एक बजे अंशु वीरपाल के धान के खेत पर पहुंचा। चारपाई पर सो रहे अंशु का अपने हाथों से कसकर गला दबा दिया।

5 of 9
वीरपाल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
– फोटो : संवाद
आरोपी ने बताया कि वीरपाल का तब तक गला दबाए रहा जब तक सांसें थमीं। जब अंशु को पूरा यकीन हो गया कि वीरपाल की जान जा चुकी है तभी उसने वीरपाल के ऊपर से लिहाफ ढक दिया और घटना के फौरन बाद सुनीता के घर पहुंचा। यहां उसने सुनीता को बताया कि मैंने वीरपाल को मार दिया है।
