Moradabad: thief fell asleep in house after committing theft, landlady was stunned to see this

मुरादाबाद में चोर की अजब कहानी
– फोटो : अमर उजाला

चोर करने के बाद चोर सो जाए यह शायद ही किसी ने सुना होगा। कुंदरकी के मोहल्ला नूरूल्ला में ऐसा ही हुआ। एक युवक घर में चोरी करने घुसा और उसने गहने और मोबाइल भी पार कर लिए। तभी उसे नींद आ गई और वह घर के फर्श पर ही सो गया।

Trending Videos

आधी रात को मकान मालकिन की आंख खुली तो चोर को देखकर वह हैरान रह गई। साहस दिखाकर उसने चोर को पकड़ लिया। इससे घबराया आरोपी धक्का देकर भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात को नूरूल्ला मोहल्ले में यह घटना घटी।

पड़ोस में रहने वाला नाजिम नामक युवक एक महिला के घर में चोरी की नीयत से घुसा। जाल का सहारा लेकर वह घर में दाखिल हुआ। घर में घुसते ही उसने सोने-चांदी के आभूषण और दो मोबाइल चुरा लिए। मगर चोरी करने के बाद उसे गहरी नींद आ गई और वह घर के फर्श पर ही सो गया।

मकान मालकिन का पति सऊदी अरब में नौकरी करता है। वह तीन बच्चों के साथ रहती है। रात करीब तीन बजे उसकी नींद खुली। जैसे ही उसने फर्श पर अनजान युवक को सोते देखा तो वह सन्न रह गई। घबराने के बावजूद महिला ने हिम्मत दिखाई और चोर को पकड़ लिया।

जब उसने उससे घर में घुसने का कारण पूछा, तो चोर ने कोई जवाब नहीं दिया। फिर अचानक उसने महिला को धक्का दिया और घर के बाहर से गेट बंद कर भाग निकला। घटना के बाद महिला ने फौरन पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि आरोपी नाजिम के खिलाफ चोरी और घर में घुसने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत मची हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें