Moradabad: Woman taken to Shimla and raped, jewelry worth 10 lakhs also stolen

महिला से दुष्कर्म।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने और करीब पांच लाख नकद और 10 लाख के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने प्रार्थनापत्र में बताया कि उसका पति अपराधी प्रवृत्ति का है।

वह आए दिन मारपीट करता है। एक दिन उसके पड़ोसी ने कहा कि तुम अपने पति को छोड़ दो मैं अपने भांजे से तुम्हारी शादी करा दूंगा। इसके बाद भांजे से मुलाकात कराई। आरोपी युवक ने महिला से बातचीत शुरू कर शादी का झांसा दिया। आरोपी ने अपनी बीमार मां का इलाज कराने के बहाने उससे 1.50 लाख रुपये लिए।

कुछ दिन बाद आरोपी महिला को शिमला घुमाने ले गया और वहां दुष्कर्म किया। शिमला से लौटने के बाद आरोपी ने कहा कि वह जल्द ही मकान बनवा लेगा। इसके बाद दोनों साथ रहेंगे। अपने घर से नकदी और जेवर लेकर आ जाए। पीड़िता आरोपी के कहने पर अपने घर से चार लाख 10 हजार रुपये और जेवर लेकर आ गई।

आरोपी ने नकदी और जेवरों से भरा थैला अपनी मां को दे दिया। इसके बाद पीड़िता और आरोपी को उसकी मां, मामा और उसके परिवार के लोगों ने यह कहकर गुरुग्राम भेज दिया कि यहां तुम्हारी जान को खतरा है। एक माह बाद पीड़िता घर आई तो देखा कि उसके पैसों से मकान बन गया।

महिला ने निकाह की बात कही तो आरोपी ने इनकार कर दिया। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह पहले अपने मकान का बैनामा उसके नाम कराए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने कटघर थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *