आगरा। प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू 1 से 9 अगस्त तक जेपी वेडिंग ग्राउंड रामकथा सुनाएंगे। देहली गेट स्थित एक रेस्तरां में रविवार को आयोजक ललित गुप्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करुणानिधान परिवार की ओर से आयोजित होने वाली इस कथा के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कथा में आगरा सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस माैके पर अनिल शर्मा, अंशुल गुप्ता, मनीष मित्तल, पुष्पित पराशर, अमित पोद्दार, कार्तिक गुप्ता, विनी खंडेलवाल, सतीश शाह आदि मौजूद रहे।
