फोटो 11 : जिला अस्पताल में हाइपरटेंशन में मरीज के स्वास्थ्य का परीक्षण करती चिकित्सक टीम। स्रो. स्वयं

-जिला अस्पताल में लगे शिविर में 38 से 68 वर्ष की उम्र के 71 मरीज पहुंचे

संवाद न्यूज़ एजेंसी

इटावा। खानपान, दिनचर्या और काम का दबाव, ये लोगों को हाइपरटेंशन की बीमारी दे रहा है। सोमवार को पहली बार जिला अस्पताल में लगे हाइपरटेंशन क्लीनिक में 161 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ जिसमें 71 मरीज ऐसे मिले जिन्हें यह समस्या थी। इनकी उम्र 38 से 68 वर्ष तक थी। इसकी बड़ी वजह काम के दबाव के बीच शारीरिक गतिविधि न करना सामने आया।

आयुर्विज्ञान विवि सैफई की तर्ज पर जिला अस्पताल में सोमवार को पहली बार स्पेशियलिटी कैंप लगा। शुरुआत हाइपरटेंशन क्लीनिक से हुई। इसमें फिजिशियन डॉ. अजय शर्मा, डॉ. सौरभ यादव, डॉ. शांतनु निगम आदि चिकित्सक की टीम रही। शुभारंभ सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने किया। इस दौरान 162 मरीजों की ओपीडी रही। इसमें 71 मरीज हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। इनमें सिर दर्द, खासतौर पर पीछे की ओर सिर में ज्यादा दर्द होना पाया गया। रक्तचाप अधिक हो जाना भी देखा गया।

डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि इस बीमारी की वजह जंक फूड, ऑयली फूड आदि का सेवन अधिक करना, काम के दबाव के बीच शारीरिक गतिविधि न होना सबसे ज्यादा पाया गया। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में यह समस्या ज्यादा रही। इस बीमारी से 38 से 68 उम्र तक के लोग ग्रसित थे। इनमें भारीपन और चक्कर आने की तकलीफ भी देखी गई।

आज मधुमेह के मरीजों के लिए लगेगा शिविर

मंगलवार को शुगर यानी मधुमेह के मरीजों के लिए विशेषज्ञ शिविर का आयोजन होगा। सीएमएस डॉ. पारितोष शुक्ला ने बताया कि यह शिविर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक लगेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें