संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 15 Aug 2024 02:49 AM IST

More than 2 lakh 40 thousand flags will be hoisted today

Trending Videos



कासगंज। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में स्वतंत्रता दिवस पर बृहस्पतिवार को 2 लाख 40 हजार झंडे फहराए जाएंगे। जिलाधिकारी मेधा रूपम एवं मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने कलेक्ट्रेट पर हर घर तिरंगा अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तिरंगा झंडे वितरित किए।जिलाधिकारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि, सभी ग्राम प्रधान, उद्यमी, व्यापारी दुकानदार, स्वयंसेवी संस्थाएं सहित जिले के लोग बढ़-चढ़ कर सहयोग करें और अपने अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करें। सभी नागरिक अपने आवास, दुकान, प्रतिष्ठान पर पूर्ण सम्मान के साथ झंडा लगाकर फहराएं। समस्त विद्यालयों, कालेजों, शिक्षण संस्थानों, राशन की दुकानों, प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, परिसर आदि में उचित स्थान पर पूर्ण सम्मान के साथ सूर्योदय के उपरांत झंडा फहराया जाए तथा सूर्यास्त के बाद सम्मान के साथ इसे उतार कर सुरक्षित रख लिया जाए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *