उरई। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 24 मार्च को सुबह 10 बजे से दयानंद वैदिक कॉलेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला व कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।

रोजगार मेले में देश व प्रदेश की करीब 30 प्रतिष्ठित कंपनियां दो हजार पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार व चयन करेंगी। तकनीकी और गैर तकनीकी के अलग-अलग पदों के लिए 10 हजार से 35 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक एवं अन्य तकनीकी गैर-तकनीकी योग्यताधारक एवं 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा सहित साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो।

यह रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है। अभ्यर्थी किसी भी कंपनी को नियुक्ति से पहले या बाद में किसी प्रकार का ऑनलाइन व ऑफलाइन लेनदेन न करें। यदि कोई भी कंपनी किसी भी अभ्यर्थी से पहले या बाद में ऑनलाइन व ऑफलाइन रुपये की मांग करती है, तो वह इसकी जानकारी जिला सेवायोजन कार्यालय में दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *