अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा

Updated Wed, 13 Nov 2024 12:18 AM IST

सहालग की शुरुआत होने के साथ ही बाजार भी गुजलार रहे। पूरे दिन बाजारों में भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में भी सहालग की भीड़ रही।


loader

More than 800 marriages in Hathras on Devotthan Ekadashi

देवोउत्थान पर सजा हुआ गैस्ट हाउस
– फोटो : संवाद



विस्तार


देवोत्थान एकादशी के साथ सहालग की शुरुआत हो गई है। पहले दिन हाथरस जिले में लगभग 800 से अधिक शादियां हुईं। सभी विवाह मंडप दिन से लेकर देर रात तक गुलजार रहे। 

मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह में नृत्य करते लोग

बैंडबाजों और डीजे की धुनों पर बरात चढ़ी तो बराती खूब नाचे। उनके साथ घराती भी नाचे। इसके साथ शहनाइयां भी गूंजी। सहालग की शुरुआत होने के साथ ही बाजार भी गुजलार रहे। पूरे दिन बाजारों में भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में भी सहालग की भीड़ रही। इस दौरान मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 300 और कुशवाह समाज के कार्यक्रम 23 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। इसके अलावा जिले भर में शादियां हुईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *