Mother and daughter died in an accident on Deva road in Barabanki.

– फोटो : amar ujala

विस्तार


देवा बाराबंकी रोड पर बृहस्पतिवार शाम करीब 3:00 बजे तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार गर्भवती महिला व उसकी बच्ची की मौत हो गई जबकि मृतका का भाई गंभीर रूप से घायल है। ईद के दिन हुई इस घटना से कोहराम मच गया है।

देवा कस्बे के मोहल्ला शेख के नूरीनगर निवासी तारिक की पत्नी शबनम (25) व उसकी तीन साल की पुत्री रमजा ईद के दिन मायके जा रही थी। शबनम का भाई सुल्तान दोनों को बाइक से लेकर मंझलेपुर बनवा जा रहा था। इस दौरान देवा बाराबंकी मार्ग पर रिलायंस कंपनी के सामने पीछे से तेज रफ्तार मिक्सर वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि सभी उछलकर सड़क पर गिर गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि इनमें से शबनम और उसकी बेटी की मौत हो चुकी है। दोनों शवों को सील कर तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि घायल का इलाज शुरू करवाया गया।

अस्पताल में मिले एक परिजन ने बताया कि मृतका गर्भवती थी। ईद के त्योहार के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *