Mother and daughters got buried under the falling ceiling of room rescue team saved their lives

रेस्क्यू टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


आगरा के जगदीशपुर स्थित सेक्टर चार आवास विकास कॉलोनी में एक मकान में कमरे की छत बृहस्पतिवार तड़के भरभरा कर गिर गई। इससे एक महिला और दो बेटियां मलबे में दब गए। 

Trending Videos

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह रेस्क्यू यूनिट आवश्यकतानुसार रेस्क्यू उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुंचे। कमरे की छत के लेंटर के नीचे अनीता पत्नी टीटू 32 वर्ष, उसकी बेटी मुस्कान 18 वर्ष और अराध्या उम्र लगभग 4 वर्ष मलबे के नीचे दबे थे। 

रेस्क्यू यूनिट द्वारा छत के लेंटर को ड्रिल मशीन, हथौड़ा एवं क्रोवार से काटकर मलबे में दबी अनीता और उनकी दोनों बेटियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घायलों को तत्काल ऐम्बुलेंस से एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सकुशल मां और बेटियों के बाहर आने पर सभी ने पुलिस के कार्य को सराहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *