{“_id”:”685d7490f4b8ada32c0ea00a”,”slug”:”mother-and-one-and-half-year-old-son-died-due-to-electric-shock-in-raebareli-2025-06-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Raebareli News: करंट लगने से मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत, पोल से तार जोड़ते समय हुआ हादसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रायबरेली में करंट लगने से मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई। पोल से तार जोड़ते समय हादसा हुआ। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया।
करंट लगने से मां और डेढ़ साल के बेटे की मौत – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के रायबरेली में बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। पोल से तार जोड़ते समय हादसा हुआ। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।
Trending Videos
घटना गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के गौरी सतांव गांव की है। गांव निवासी कंचन यादव (23) पत्नी रामू और उसके डेढ़ साल के बेटे विद्यांश की मौत हुई है। बताया गया कि कंचन अपने बेटे को लेकर घर के सामने लगे बिजली के पोल से तार जोड़ रही थी। इसी दौरान तार से उसे करंट लग गया। इससे दोनों झुलस गए। दोनों को बछरावां सीएचसी ले जाया गया। वहां जांच के डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।