Mother and son died in an accident in Sarojininagar in Lucknow.

– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


लखनऊ के बंथरा इलाके में शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिसमें मां और बेटे के गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर ले गई। जहां पर चिकित्सको ने मां और बेटे को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बंथरा के पहाड़पुर निवासी लवकुश (28) अपनी मां फूलमती (60) को बाइक पर बैठाकर रात 1:00 बजे घर वापस जा रहे थे। बंथरा थाने के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे बाइक से उछलकर मां और बेटे दूर जा गिरे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन फानन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजिनी नगर ले गई। जहां पर चिकित्सको ने मां बेटे को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *