संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 11 Aug 2024 12:56 AM IST

श्रावस्ती। सास का इलाज कराने शनिवार को सचौली से सीएचसी सिरसिया गई बहू सास को अस्पताल में छोड़कर चली गई। बहू की तलाश करते हुए सास उसके मायके कुथनी पहुंच गई जहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। उसका शव ई रिक्शे पर रख कर सचौली पहुंचे समधी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस समधी सहित शव को अपने साथ थाने ले गई। मामले में पुत्र ने अपनी पत्नी व ससुर पर मां की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

Trending Videos

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम सचौली निवासी शायरा बानो (55) की तबीयत खराब थी। शनिवार को वह अपनी बहू शाकरीना के साथ इलाज कराने सीएचसी सिरसिया गई। शाकरीना सास को अस्पताल में बैठाकर लापता हो गई। काफी देर तक जब शाकरीना नहीं लौटी तो उसकी तलाश करते हुए शायरा बानो उसके मायके कुथनी पहुंच गई। वहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

शायरा बानो का शव ई रिक्शे पर रख शाकरीना का पिता दद्दन दोपहर बाद सचौली पहुंचा। उस समय शाकरीना का पति फिरोज खेत में धान की रोपाई कर रहा था। मां की मौत की सूचना पर फिरोज ग्रामीणों के साथ घर पहुंचा। ग्रामीणों ने दद्दन की पिटाई शुरू कर दी।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव व दद्दन को थाने ले गई। बाद में पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ कुथनी जाकर घटनास्थल का जायजा लिय। मामले में फिरोज ने शाकरीना व उसके पिता दद्दन पर अपनी मां की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें