बेटे शादी के बाद नई नवेली दुल्हन को विदा कर घर लाने वाला था। मां बेसब्री से इंतजार कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही हार्ट अटैक से महिला की मौत हो गई। 

 


loader

Mother was waiting for her son's new bride death came before Chaos among family members

दुल्हन सांकेतिक
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


मैनपुरी के करहल में बेटे की शादी के बाद दुल्हन के घर आने का इंतजार कर रही मां के अचानक सीने में दर्द हुआ और कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। दूल्हे की मां की मृत्यु के बाद शादी वाले घर में मातम छा गया। गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार किया गया।

यहां का है मामला

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान निवासी आशा देवी के पुत्र संजय की बुधवार को शादी हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह विदा कराने के बाद दूल्हा दुल्हन को लेकर घर आ रहा था। इधर पुत्रवधू के गृह प्रवेश को लेकर आशा देवी तैयारियों में जुटी थीं। घर में एकत्र मेहमानों के बीच खुशी का माहौल था। दूल्हा दुल्हन अभी दरवाजे पर ही आने वाले थे। तभी आशा देवी के सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेसुध होकर गिर गईं।

ये भी पढ़ें –  UP: यूपी पुलिस का सिपाही बना दूल्हा, वरमाला के बाद की ऐसी हरकत…बिना दुल्हन के लौटी बरात

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *