{“_id”:”68ca29cb7310cf92fa0cbc69″,”slug”:”motivational-speaker-jaya-kishori-graces-amar-ujala-s-jeevanjali-program-2025-09-17″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: जया किशोरी को देख तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा सूरसदन, एक घंटे पहले ही भर गईं थीं सीटें”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सूरसदन में अमर उजाला, तपन ग्रुप पावर्ड बाय कृष्णा कच्ची घानी की ओर से आयोजित जीवांजलि कार्यक्रम में उन्होंने जीवन में खुशियों का मूलमंत्र दिया।
कथा वाचक व प्रेरक वक्ता जया किशोरी – फोटो : संवाद
विस्तार
अमर उजाला के जीवांजलि कार्यक्रम में आईं कथावाचक एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी की एक झलक पाने के लिए लोगों में आतुरता दिखी। उनके आगमन से एक घंटे पहले ही सूरसदन प्रेक्षागृह की सीटें फुल हो गईं। महिलाओं की संख्या अधिक थी। जया किशोरी को मंच पर देखते ही सूरसदन तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
Trending Videos
जया किशोरी ने अध्यात्म से लेकर जीवन तक का मूल मंत्र लोगों को दिया। अपनी सोच बदलने और परिवार के साथ खड़े रहने की सीख दी। जीवन में बदलाव कैसे लाएं, यह बताया। तालियां बजाकर लोग उनकी बातों का समर्थन करते रहे। इसके बाद सवाल-जवाब शुरू हुए तो हर किसी ने सवालों की झड़ी लगा दी। इस पर जया किशोरी के जवाब देने के अंदाज से लोग मंत्रमुग्ध हो गए।