Moto GP race will be conducted every year in Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


वैश्विक खेल जगत में भारत की दावेदारी को और मजबूत करते हुए प्रदेश ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश की निवेश प्रोत्साहन एजेंसी इन्वेस्ट यूपी के चेयरमैन व अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) मनोज कुमार सिंह ने दुनियाभर में सफलतापूर्वक मोटोजीपी रेस का आयोजन कराने वाली स्पोर्ट्स कंपनी डोर्ना स्पोर्ट्स एसएल. की कार्मेलो एजपेलेटा के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस अनुबंध के साथ ही वर्ष 2025 से प्रतिवर्ष मोटोजीपी रेस की मेजबानी करने का अवसर यूपी को मिलेगा।

इस अनुबंध के जरिये खेल को बढ़ावा देने के साथ निवेश भी आकर्षित होगा। मोटोजीपी भारत के संचालन के लिए अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति का गठन किया गया है जिसके सदस्य नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गौतमबुद्धनगर के डीएम और डोर्ना स्पोर्ट्स एस एल के मुख्य खेल अधिकारी होंगे।

ये भी पढ़ें – दोस्ती में विश्वासघात : छात्रा के भाई का दोस्त निकला एसिड फेंकने वाला, हमलावर की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा

ये भी पढ़ें – Weather in UP: बहराइच समेत नौ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, कई इलाकों में अच्छी बरसात हुई

उच्च स्तरीय कार्यकारी समिति की सहायता के लिए एक आयोजन समिति भी बनाई जाएगी। समिति में बड़े निवेशक भी इसके सदस्य होंगे। रोमांचक मोटोजीपी रेस ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होगी। इस बारे में मुख्य सचिव व आईआईडीसी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मोटोजीपी को यूपी में लाना न सिर्फ राज्य को वैश्विक खेल मंच पर नई पहचान देगा, बल्कि पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी तथा संबंधित क्षेत्रों में विकास भी होगा। आयोजन से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *