
बस में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जसराना कोतवाली के सामने चलती रोडवेज बस से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। आग की लपटों को देख सवारियों में चीख पुकार मच गई। बस में आग लगी देख पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी को बुलाकर आग पर काबू पाया। दूसरी बस मंगा कर सवारियों को एटा के लिए रवाना किया।
शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस के चालक शिशुपाल और परिचालक गौरव कुमार शिकोहाबाद से सवारियां भरकर एटा जा रहे थे। बस में 40 के करीब सवारियां थी। एटा शिकोहाबाद मार्ग पर मौजूद कोतवाली जसराना के सामने अचानक चलती हुई बस के नीचे से आग की लपटें निकलने लगी। आग को सवारियों में चीख पुकार मच गई।
वहीं आग को देख चालक ने बस रोककर सवारियों को उतार दिया। बस से निकल रही आग को देख थाना प्रभारी अंजिश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाली पर खड़ी दमकल की गाड़ी को बुलाया। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने पर लोगों ने राहत महसूस की। पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया।
चालक ने दूसरी बस मंगाकर सवारियों को उनके गंतव्य तक भेज दिया। इस दौरान सवारियों के चेहरे पर भय दिखाई दिया। थाना प्रभारी अंजिश कुमार सिंह ने कहा कि वह सामने ही बैठे थे। अचानक बस से निकल रही आग को देख मौके पर पहुंच दमकल को बुला आग पर काबू पा लिया। किसी प्रकार का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
