MP Anoo Pradhan meets CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ से हाथरस सांसद अनूप प्रधान की मुलाकात
– फोटो : स्वयं

विस्तार


लोकसभा चुनाव में हुए बहिष्कार को गंभीरता से लेते हुए नवनिर्वाचित सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की। उन्होंने सासनी-नानऊ मार्ग सहित जिले के जर्जर मार्गों की समस्या से अवगत कराया और इनका निर्माण कराने की मांग की।

 

सासनी-नानऊ मार्ग की जर्जर हालत का जिक्र करते हुए सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि यह मार्ग दो जिलों की सीमा को जोड़ता है। इसकी लंबाई 12 किलोमीटर अति दयनीय है। इसका सुंदरीकरण और चौड़ीकरण कराया जाए। सड़क में इतने गहरे गड्ढे हैं कि आए-दिन हादसे होते रहते हैं। 

सांसद ने मुख्यमंत्री से इस सड़क के निर्माण के लिए धनराशि जारी करने की मांग की। मुख्यमंत्री ने सांसद को जल्द ही इस समस्या के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *