लखनऊ में डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री से भी मुलाकात की

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। सांसद अनुराग शर्मा ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सांसद ने झांसी में प्रस्तावित एयरपोर्ट का निर्माण जल्द करवाने की मांग की। नए बस अड्डे को लेकर भी बात हुई। डिप्टी सीएम और परिवहन मंत्री से भी सांसद ने मुलाकात की।

सांसद ने सीएम से अनुरोध किया कि हवाई अड्डे के निर्माण प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए ताकि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में सुधार हो सके। सांसद ने झांसी महानगर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या को भी उठाया। सुझाव दिया कि परिवहन निगम के बस अड्डे को शहर के बाहरी इलाके में स्थानांतरित किया जाए। ललितपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज और पूराकला क्षेत्र में इंटरमीडिएट कॉलेज की स्थापना की मांग की। मुख्यमंत्री ने सांसद को आश्वासन देते हुए क्षेत्रीय विकास की दिशा में जरूरी कदम उठाने की बात कही।

वहीं, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिलकर ललितपुर के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटें बढ़वाने, कॉलेज में जल्द विद्युत कनेक्शन, पाली में निर्माणाधीन 50 बेड अस्पताल के लिए बजट आवंटन, झांसी मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन 500 बेड अस्पताल को जल्द शुरू कराने की मांग की। इसके अलावा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से ललितपुर के पाली से बनारस के बीच परिवहन निगम की बस सेवा को फिर शुरू कराने का अनुरोध किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें