न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय

Updated Tue, 03 Sep 2024 09:08 PM IST

बांदा की रहने वाली शहजादी को दुबई में फांसी की सजा सुनाई गई है। 21 सितंबर को शहजादी को दुबई में फांसी दी जाएगी। शहजादी के पिता ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है। बांदा की बेटी को बचाने में सांसद भी आगे आए हैं।


MPs also came forward to save Banda's daughter 'Shahzadi'

सांसद कृष्णा पटेल व सांसद अजेंद्र राजपूत
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


हत्या के आरोप में बांदा की बेटी शहजादी को दुबई में फांसी की सजा सुनाई गई है। उसके जीवन के अब चंद दिन ही शेष बचे हैं। बेटी की फांसी टलवाने के लिए उसके पिता राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से गुहार लगा रहे हैं। पिता का कहना है कि उनकी बेटी को गलत फंसाया गया है। बेगुनाह बेटी की जिंदगी बचाने को अब सांसद भी आगे आए हैं। जनपद के दोनों सांसद यह मुद्दा विदेश मंत्रालय तक उठाएंगे। बेटी के परिजनों की हर संभव मदद का भरोसा भी दिया है।

Trending Videos

हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय क्षेत्र में स्थित गोयरा मोगली गांव के शब्बीर की बेटी शहजादी दुबई की अबूधाबी जेल में बंद है। उस पर मालिक ने दस वर्षीय बच्चे की हत्या करने का आरोप लगाया है। इसी में उसे फांसी की सजा सुनाई गई है। 21 सितंबर को वहां उसे फांसी दी जाएगी। उनके पिता शब्बीर बेटी की जिंदगी बचाने के लिए अधिकारियों से लेकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री तक से गुहार लगा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *