
Mudiya Purnima Fair 2024
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में मुड़िया पूर्णिमा मेला अपने पूरे चरम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची। आस्था का रेला मोक्ष और पुण्य की कामना के लिए उमड़ता रहा। गिरिराज महाराज की परिक्रमा के साथ- साथ श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी पर दूध चढ़ाया तो मानसी गंगा में लगे फव्वारों के नीचे स्नान व आचमन कर धार्मिक परंपरा का निर्वाह किया। कभी तेज धूप, कभी उमस तो कभी हल्की बारिश की बौछार भी हुई, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
