Mukhtar Ansari Died Mukhtar had spread terror in Lucknow too there was indiscriminate firing

मुख्तार अंसारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


माफिया मुख्तार अंसारी ने राजधानी लखनऊ में भी खूब दहशत फैलाई थी। वर्ष 2004 में कैंट इलाके में मुख्तार और कृष्णानंद के गिरोह आमने-सामने हो गए थे। दोनों के बीच जमकर गोलियां चली थीं। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था। इसके अलावा भी राजधानी में मुख्तार ने शत्रु संपत्ति कब्जाने से लेकर कई और आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दरअसल मुख्तार अंसारी और कृष्णानंद राय के बीच गहरी दुश्मनी थी। साल 2004 में कैंट के कटाई पुल के पास से एक दूसरे के काफिले गुजर रहे थे। एक दूसरे पर नजर पड़ने के बाद गोलियां चलने लगी थीं। 

मामले में दोनों तरफ से एफआईआर भी दर्ज की गई थीं। मामले में मुख्तार की दहशत इस कदर थी कि केस के विवेचक उसके बयान दर्ज कराने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे थे। विधायक निवास पर सुरक्षा बल के साथ विवेचक ने बयान दर्ज किए थे।

हजरतगंज से लगा था गैंगस्टर, हुई थी सजा

मुख्तार अंसारी पर लखनऊ में कुल आठ केस दर्ज हैं। डालीबाग में शत्रु संपत्ति कब्जाने के मामले के अलावा वर्ष 1999 में राजधानी में ही जेलर व डिप्टी जेलर पर हुए पथराव में भी उसके खिलाफ केस दर्ज हुए थे। वर्ष 2003 में धमकी देने के मामले के अलावा हजरतगंज थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। वर्ष 2022 में इस केस में उसको सजा भी सुनाई गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *