
मुनव्वर राना (फाइल फोटो)
– फोटो : amar ujala
विस्तार
निजी अस्पताल में भर्ती मशहूर शायर मुनव्वर राना की सेहत में शुक्रवार को भी खास सुधार नहीं हुआ। उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी है।
डॉक्टरों का कहना है अगले 72 घंटे उनके लिए अहम हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मुनव्वर राना को पेट में तेज दर्द की शिकायत के साथ 22 मई की शाम छह बजे इमरजेंसी में लाया गया था।
उनके गॉल ब्लेडर में छेद होने पर डॉक्टरों ने सर्जरी की थी। इसके बाद से वह वेंटिलेटर पर ही हैं।