Municipal Corporation collected fine of 1.31 lakh for not giving wet and dry garbage separately In Agra

डस्टबिन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में नगर निगम ने सूखा और गीला कचरा अलग-अलग नहीं देने वाले घरों, दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। मंगलवार को चारों जोन में 1.31 लाख रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया। दुकानदारों से कहा गया कि गीले और सूखे कूड़े के लिए अलग-अलग कूड़ेदान रखें।

Trending Videos

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि कमला नगर क्षेत्र में सबसे अधिक जुर्माना वसूल किया गया। यहां पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रोहित ने गीला व सूखा कचरा अलग-अलग नहीं रखने वाले दुकानदारों से 50 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। 

इसके अलावा आजमपाड़ा, शाहगंज क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संजीव उपाध्याय ने 18500 रुपये रामनगर पुलिया क्षेत्र में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक रामजी भइया ने 9100 रुपये वसूले। न्यू आगरा, भगवान टाकीज, रामबाग, शमसाबाद रोड, बोदला, यमुनापार, सुभाष बाजार, रावत पाडा, सेवला और ताजगंज में भी जुर्माना वसूला गया।

सरला बाग से हटवाए अतिक्रमण

नगर निगम ने मंगलवार को सरला बाग में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कक्ष संख्या 62 के पार्षद भरत शर्मा की शिकायत थी कि तनिष्क राजश्री एस्टेट से पहले ओम फार्म हाउस के सामने अवैध रूप से झुग्गी तथा राधा मुनि के सामने बाबा जी धाम को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध खोखे रख लिए हैं। उन्होंने अतिक्रमण को हटवा दिया। मंगलवार को नगर निगम में संभव दिवस आयोजित किया गया। इसमें नौ शिकायतें आईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें