Municipal corporation imposed shop tax on the temple in Bareilly

नगर निगम बरेली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में लोकसभा चुनाव के बाद नगर निगम ने गृहकर (हाउस टैक्स) कई गुना तक बढ़ा दिया है। बिहारीपुर सौदागरान स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर पर कभी कर नहीं लगता था। मंदिर के छोटे से हिस्से में पुजारी रहते हैं। उसका बिल 500 रुपये आता था। वर्ष 2023-24 का उनका बिल जमा भी है। इसके बावजूद इस बार व्यावसायिक दर से टैक्स लगाते हुए 48,194 रुपये का बिल भेज दिया गया।

मंगलवार को भाजपा के कालीबाड़ी मंडल के महामंत्री गौरव सक्सेना इसकी शिकायत लेकर नगर निगम पहुंचे। अन्य शहरवासी भी निगम की इस मनमानी से परेशान हैं। निगम में इस तरह की शिकायत लेकर पहुंचने वालों की भीड़ जुट रही है। निगमकर्मी भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। 

नगर निगम ने निजी संस्था के जरिये कराए गए जीआईएस सर्वे के आधार पर वर्ष 2023-24 से कर बढ़ा दिया है। इस सर्वे में जबरदस्त गड़बड़ी हुई है। कहीं मकान का क्षेत्रफल बढ़ा दिया है, कहीं संपत्ति किसी और के नाम और बिल दूसरे के नाम आ रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *