{“_id”:”675a962bb97093ce5007042d”,”slug”:”municipal-corporation-second-place-in-the-state-in-resolving-complaints-in-public-hearing-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-451756-2024-12-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”नगर निगम : जनसुनवाई में शिकायतों को निपटाने में सूबे में दूसरे स्थान पर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। जनसुनवाई पोर्टल में आने वाले शिकायतों को निपटाने के मामले में नगर निगम ने प्रदेश के 17 नगर निगमों में दूसरा स्थान हासिल किया है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश के मुताबिक, जनसुनवाई पोर्टल के जरिये कुल 322 शिकायतें मिली थीं।
इनको निस्तारित करने के लिए नगर निगम की टीम लगाई गई। शिकायतों के निस्तारण में नागरिकों की ओर से दिए गए फीडबैक एवं समय पर निस्तारण के आधार पर दिसंबर महीने की रैंकिंग में नगर निगम को दूसरा स्थान हासिल हुआ। नगर आयुक्त ने भविष्य में प्राप्त शिकायतों को भी इसी तरह गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं। ब्यूरो
