Jaunpur News: खून से सनी वृद्ध की लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर सरपतहां थाना की पुलिस पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
{“_id”:”66e3d46da73e4d789d0e349d”,”slug”:”murder-of-old-man-in-jaunpur-horrific-step-avenge-insult-young-man-beaten-up-for-stealing-mobile-2024-09-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गला रेतकर वृद्ध की हत्या: बेइज्जती का बदला लेने के लिए उठाया खौफनाक कदम, मोबाइल चोरी करने पर युवक को पीटा था”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हत्यारोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस।
– फोटो : अमर उजाला
जौनपुर के सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियाबहार गांव में एक वृद्ध की बीती रात धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी गई। पकड़े जाने के डर से भूसे ढेर में छिपे आरोपी को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, कुसियाबहार गांव निवासी रामजीत बिंद (65) का भांजा रामबरन उन्हीं के घर पर रहता था। उसका मोबाइल पड़ोसी विकास ने चुरा लिया। घर वालों ने जब उसे पकड़ा तो विकास ने मोबाइल को पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया। घर वालों ने इस पर नाराज होकर उसकी पिटाई की और सबेरे नया मोबाइल देने का दबाव बनाया। इसके बाद अपने घर चला गया।