Murder revealed within 24 hours

पकड़े गए दो हत्यारोपी
– फोटो : पुलिस

विस्तार


अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के जवाहर नगर के युवक की हत्या का इलाका पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। यह हत्या नामजद दोस्त नितिन के नगला कलार स्थित फ्लैट पर युवती को लेकर हुए विवाद में की गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी खुद ही युवक को मेडिकल कॉलेज लेकर गए और परिवार के आने के बाद उसे वहीं छोडक़र भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए हैं। बाकी नामजदों की भूमिका को लेकर जांच जारी है।

यह घटना 18 मई रात हुई। जवाहर नगर में पार्षद वाली गली में रहने वाला समीर शर्मा उर्फ सिद्धार्थ को नगला कलार में किराये के फ्लैट में रहने वाले नितिन ने फोन कर बुलाया। उसके बाद परिवार को उसकी हत्या की सूचना खुद नितिन द्वारा दी गई। तब सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वहां समीर मृत अवस्था में मिला। इस मामले में परिवार ने समीर को कुछ माह पहले दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाने वाली युवती, उसके दोस्त अभिषेक सारस्वत उर्फ गोलू, दूसरे दोस्त नितिन व उनके अज्ञात साथी आरोपी बनाए और मुकदमा दर्ज कराया। 

जिसमें बताया कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती समझौते के नाम पर 11 लाख रुपये मांग रही थी। उसी विवाद में नितिन व अभिषेक सारस्वत उसे धमकियां दे रहे थे। इसी विवाद में यह हत्या की गई है। पुलिस ने रात में ही अभिषेक को हिरासत में ले लिया। रात भर चली पूछताछ में कोई नतीजा सामने नहीं आया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *