आगरा के ताजगंज क्षेत्र में बेटे और बहू ने वृद्धा की जान ले ली। हत्या के बाद लाश को बोरों के नीचे दबा दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घटना के बाद बेटा और बहू फरार हैं। 

 


loader

Murderer's son and daughter-in-law: 65 year old woman killed dead body buried under sacks

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद



विस्तार


आगरा के थाना ताजगंज स्थित तुलसी नगर में 65 वर्षीय वृद्धा को बेटा और बहू परेशान करते थे। घर अपने नाम करने का दबाव बना रहे थे। इसके लिए आए दिन पिटाई भी करते थे। मंगलवार को भी झगड़ा किया। इसके बाद से बहू-बेटा फरार हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में कबाड़ के बीच बोरों के नीचे वृद्धा का शव मिला। नाबालिग पौत्र और पौत्री ने दादी की पिता और मां से झगड़े की जानकारी दी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें