muslim man held the bride hand in wedding reception Bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Adobe Stock

विस्तार


बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में शादी के रिसेप्शन में दूसरे समुदाय के युवक ने बवाल कर दिया। गिफ्ट देने के बहाने युवक ने मंच पर दूल्हे संग बैठी दुल्हन का हाथ पकड़ लिया। दुल्हन के भाई ने विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज की। अपने साथियों के साथ मिलकर पथराव कर दिया। इससे चीख-पुकार मच गई। घटना में दुल्हन और उसके चाचा घायल हो गए। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी सलीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

Trending Videos

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक की शादी के बाद 16 दिसंबर को आयोजित प्रतिभोज का कार्यक्रम चल रहा था। नवयुगल दूल्हा दुल्हन मंच पर बैठे थे। एक तरफ रिश्तेदार उन्हें आशीर्वाद देने आ रहे थे। दूसरी तरफ पंडाल में दावत चल रही थी। इसी दौरान गांव का युवक सलीम अपने भाई राजू व कुछ अन्य साथियों को लेकर पंडाल में पहुंच गया। उपहार देने के बहाने स्टेज पर चढ़ गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *