मथुरा में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। धर्मनगरी मथुरा भक्ति के साथ सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश भी दे रही है। यहां अल्लाह के बंदे (मुस्लिम समाज के लोग) भी श्रद्धा के साथ जन्माष्टमी के दिन ठाकुरजी के शृंगार में पहनाई जाने वाली पोशाक के निर्माण में जुटे हैं।

ठाकुरजी को सजाने संवारने की तैयारी में जुटे ‘अल्लाह के बंदे’
– फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
विस्तार
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरे उल्लास से चल रही हैं। 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी है। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों को सजाने संवारने, उनकी पोशाक, उनके आभूषण आदि तैयार करने के लिए मथुरा में तेजी से काम चल रहा है। विशेष बात यह है कि यहां सांवरे सलोने गिरधारी के आभूषण अधिकांश मुस्लिम समाज के लोग तैयार करते हैं।
Trending Videos
