खतौली।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना खतौली पुलिस द्वारा मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी करने के 02 अभियोगों का सफल अनावरण, 03 शातिर चोर अभियुक्तगण गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाईल टावरों से चोरी किए गए 03 आरआरयू कवर, 04 एसएमपीएस, 2100 रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद।
जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, तथा क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव व प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली श्री बृजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 08.11.2024 को मोबाईल टावरों से उपकरण चोरी करने के 02 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को ग्राम ढ़ाकपुरी से खतौली जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाईल टावरों से चोरी किए गए 03 आरआरयू कवर, 04 एसएमपीएस, 2100 रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि वादी विनय कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी 24 परिवहन पुरम रुडकी रोड, मेरठ द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि ग्राम कढली में लगे भारती एयरटेल कम्पनी के टावर से अज्ञात चोरो द्वारा आरआरयू चोरी कर लिये गये है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 408ध्2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना खतौली पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मोबाइल टावरों से उपकरण चोरी के 02 अभियोगो का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण आश मौहम्मद पुत्र मुर्शलीन निवासी काजीगार्डन नाले के पीछे फातिमा मस्जिद के पास कस्बा व थाना खतौली, सावेज पुत्र मुर्शलीन निवासी काजीगार्डन नाले के पीछे फातिमा मस्जिद के पास कस्बा व थाना खतौली, सईक पुत्र साबुद्दीन निवासी अलीबाग कालोनी फतेहउल्लापुर रोड लिसाडी गेट थाना लिसाडी गेट, मेरठ।
प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हम लोग दिन में घूमकर ऐसे मोबाइल टावरों को चिन्हित करते थे जो घने जंगल में हो तथा उन पर कोई भी गार्ड आदि रात्रि में न रहता हो फिर रात में वहां जाकर टावरों से आरआरयू व एसएमपीएस आदि चोरी कर लेते थे।
जिनको हम लोग मेरठ के बाजार में अच्छे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करते है। जिसके कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 01 चाकू नाजायज, 02 आरआरयू कवर व 03 एसएमपीएस, 01 आरआरयू कवर व 01 एसएमपीएस व 2100 रुपये नगद बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. मुकेश कुमार, विनोद कुमार, है. का. प्रदीप कुमार, का. सतेन्द्र, मनीष, है. का.ं मुनीश शर्मा, का. निरोत्तम, अलीम, शौबीर थाना खतौली शामिल रहे।
