मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपतिधाम मंदिर में गणपति महोत्सव के शुभारम्भ के साथ श्रीगणपति जी की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जो गणपति धाम से शुरू होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई देर शाम मंदिर प्रागण मे पहुंच कर सम्पन्न हुई।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई मन्डी क्षेत्र की भरतिया कालोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर में श्री गणपति महोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। 07 सितम्बर से लेकर 15 सितम्बर 2024 तक मनाए जाने वाले श्री गणपति महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रमों की कडी में आज प्रातः मंदिर परिसर मे विद्वान आचार्यो द्वारा श्री गणपति महाराज का पूजन कराया गया। श्री गणपतिधाम खाटू श्याम मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी भीमसैन कंसल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप, उद्यमी रघुराज गर्ग, पूर्व विधायक अशोक कंसल, उद्यमी नरेन्द्र गोयल, व्यापारी नेता संजय मित्तल आदि को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।
तत्पचात विद्वान आचार्यो द्वारा श्री गणपति पूजन कराया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर से विभिन्न बैण्डबाजों,ढोल-ताशे एवं सुन्दर-सुन्दर झांकियो से सुसज्जित विशाल शोभा यात्रा शुरू हुई। जो श्रीगणपति धाम से शुरू होकर नवीन मन्डी स्थल, राजवाहा रोड, मुनीम कालोनी, नई मन्डी बडे डाकखाने के सामने से गउशाला रोड, पुरानी गुड मन्डी, पीठ बाजार, बिन्दल बाजार, मेहता क्लब, वकील रोड से होकर भोपा पुल से मालवीय चौक, अंसारी रोड, शिव चौक, टाउन हॉल, गांधी कालोनी, लक्ष्मी नारायण मंदिर, से होकर द्वारिकापुरी भोपा रोड से होते हुए वापिस मंदिर प्रागण पर पहुंच कर सम्पन्न हुई।
इस दौरान भगवान गणपति स्वर्णिम रूप मे स्वर्णिम रथ पर सवार रहे। कार्यक्रम में अशोक गर्ग, अनिल गोयल, समाजसेवी भीमसैन कंसल, जे.पी.चाचा, कैलाश चन्द ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, बिजेन्द्र कुमार रानो, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, भाजपा नेता विशाल गर्ग आदि मौजूद रहे।
