वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी के बहनोई Muzaffarnagar के मोहल्ला जनकपुरी निवासी देवेन्द्र कुमार त्यागी पुत्र खचेडू का मंसूरपुर क्षेत्र में सडक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया।देवेन्द्र त्यागी सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे।
#Muzaffarnagar वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी के बहनोई देवेन्द्र कुमार त्यागी पुत्र खचेडू का मंसूरपुर क्षेत्र में सडक दुर्घटना में दुखद निधन हो गया।देवेन्द्र त्यागी सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात थे। pic.twitter.com/3xYxga9dXZ
— News & Features Network (@newsnetmzn) April 3, 2024
मंगलवार को वह अपनी स्पलेंडर बाईक पर सवार होकर अपने गांव डबल जा रहे थे।मंसूरपुर थाना क्षेत्र में जडौदा अड्डे के पास ट्रक ने उनकी बाईक में टक्कर मार दी।देवेंद्र त्यागी की पत्नी व पत्रकार कुलदीप त्यागी की बहन का आज ही नोयडा के एक अस्पताल में आप्रेशन हुआ है।
देवेंद्र त्यागी की दुखद मृत्यु पर पूजा न्यूज़ पोर्टल परिवार शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृतक आत्मा के मोक्ष व उनके परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता है।
