बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा राज्य से तस्करी कर लायी गयी १२ पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त।

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना श्री आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा हरियाणा राज्य से अवैध शराब की तस्करी कर रहे ०२ अभियुक्तों को गढीसखावतपुर चैराहे से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तगण के कब्जे से १२ पेटी शराब(हरियाणा मार्का) व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों  चन्दन पुत्र सुरेन्द्र तीवारी नि० मौहल्ला हरिनगर कच्चा फाटक थाना मॉडल टाऊन पानीपत, हरियाणा, सुमित पुत्र नरेश कुमार नि० मौहल्ला हरिनगर कच्चा फाटक थाना मॉडल टाऊन पानीपत, हरियाणा।

जिसके कब्जे से १२ पेटी अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त कार ब्रेजा बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० संदीप कुमार, है०का० संजय कुमार, का० अकिंत कुमार, मोहित कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *