मीरांपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, चोरी की गयी ०२ भैंस, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी बरामद।
जनपद में शातिर पशु चोर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र सिंह नागर व थाना प्रभारी मीरापुर श्री दिनेश चन्द के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा पशु चोरी के अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए ०२ चोर अभियुक्तों को कुतुबपुर झाल के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी ०२ भैंस, ४००० रुपये नगद, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि ०३ सितम्बर व ०६ सितम्बर को थानाक्षेत्र मीरापुर के ग्राम कुतुबपुर व खेडी सराय में अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर बंधे ०२ पशुओं को चोरी कर लिया गया था। तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किये गये (मु०अ०स० १३९/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस व मु०अ०स० १४०/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस) तथा अभियोगों के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम द्वारा उक्त अभियोगो का सफल अनावरण करते हुए ०२ पशु चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी किये गये पशु, घटना में प्रयुक्त पिकअप गाडी, नगदी व अवैध शस्त्र बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्त शहजाद पुत्र मुन्नन निवासी मौहल्ला ऊंचा पट्टी कस्बा व थाना इंचौली जनपद मेरठ हाल निवासी भोपाल की कोठी के पीछे मौहल्ला श्यामनगर थाना लिसाडीगेट, मेरठ, बिलाल पुत्र अखलाक निवासी ग्राम नानू थाना सरधना, मेरठ।
जिनके कब्जे से ०१ तमंचा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ४००० रूपये नगद, ०२ रास भैंस (चोरी की हुई) , बुलेरो पिकअप गाडी बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ नि. अजीत शर्मा, प्रशिक्षु उ.नि. रिंकू कुमार, विनीत कुमार, है. कां. सोनू, का. विकास, मनवीर सिंह, राजेश कुन्तल थाना मीरापुर शामिल रहे।
