मीरापुर/मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मीरापुर पुलिस और बदमाशों के बीच उस वक्त मुठभेड़ हो गई जब कार सवार तीन बदमाश जंगल में विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी करने आए थे ।यहां पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी करने के दौरान रंगे हाथों बदमाशों को घायल कर दबोचने में सफलता हासिल की है

बदमाशों के पास से चोरी करने के दौरान एक ट्रांसफार्मर, होंडा सिटी कार, अवैध अस्लेह, जिंदा व् खोके कारतूस भी बरामद किए हैं पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भेज दिया है तो वहीं उनके अन्य साथियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

बता दें मामला बीती देर रात्रि का है जहां जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर चोरध्लुटेरे बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर दिनेश चन्द्र के नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा विधुत ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए भुम्मा चैकी से ग्राम तुल्हेडी जाने वाले रास्ते पर जंगल में विधुत चोरी करते हुए शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस ने दो बदमाशों को घायल करने सहित तीन को मौके पर ही गिरफता कर लिया।Muzaffarnagar News

पकड़े गए बदमाश  अलीशेर पुत्र शाहबुद्दीन निवासी मौहल्ला काबली गेट गली नं०-३ मौहल्ला मुन्ना लाल थाना मवाना जिला मेरठ। (घायल), इरशाद उर्फ भोला पुत्र लियाकत निवासी कमरुद्दीनपुर मढैया थाना सरधना जिला मेरठ। (घायल), अजरुद्दीन अर्फ अजहरू पुत्र रहीमुद्दीन उर्फ रहमू निवासी सरावा थाना हापुड नगर जिला हापुड होना बताये है. पकड़े गए बदमाशों से०१ होण्डा सिटी कार नम्बर डीएल ०५ सीई १५४८।(घटना में प्रयुक्त), ०१ खुला हुआ विधुत ट्रांसफार्मर, विद्युत ट्रांसफार्मर खोलने व काटने के उपरकण, ०२ तमंचे मय ०४ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस बरामद किये गए। पुलिस द्वारा पूछताछ का करने पर बदमाशों ने बताया कि  हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी करने की घटना कारित की गयी है।

ट्रांसफार्मर चोरी करने के बाद हम उसे खोलकर/काटकर होण्डा सिटी गाडी में ले जाते थे।  बदमाशों को घायल व् गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-में प्रभारी निरीक्षक दिनेशचन्द्र, उ०नि० गुरुवचन सिंह, ललित कुमार, संदीप कुमार थाना मीरापुर,हैड कांस्टेबिल कालूराम थाना मीरापुर, सोनू थाना मीरापुर कांस्टेबिल ऐशवीर, सचिन, जितेन्द्र,विष्णु कुमार थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर शामिल रहे।।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें