शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना शाहपुर जनपद मु०नगर द्वारा १ लाख २८ हजार ६०० रुपये कीमत का ०५ किलो १४४ ग्राम नाजायज गांजा व एक मो०सा० स्पलेण्डर के साथ ०२ शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों व अवैध मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना के कुशल निर्देशन मे थाना शाहपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कबीरपुर मोड के पास से अभि०गण राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फफराना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, रवि पुत्र सेसंरपाल निवासी ग्राम सिसोली थाना भौराकलां जनपद मु०नगर को ०५ किलो १४४ ग्राम नाजायज गांजा व एक अदद मो०सा० स्पलेण्डर प्रो के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त राहुल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम फफराना थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद, रवि पुत्र सेसंरपाल निवासी ग्राम सिसोली थाना भौराकलां जनपद मु०नगर अभि०गण के कब्जे से०५ किलो १४४ ग्राम नाजायज गांजा, एक अदद सीज शुदा मो०सा० स्पलेण्डर प्रो बरामद की। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि० गजेन्द्र सिंह, है०का० महेन्द्र सिंह, का० विनय कुमार का० रितिक कुमार, नितेश कुमार शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *