मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पूरे जनपद में मनाया गया उत्तर प्रदेश संस्कृति उत्सव २०२३ का आयेजन किया गया। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा संस्कृति उत्सव २०२३ जनपद के विभिन्न जिलों में मनाया जा रहा है इसी क्रम में आज सदर तहसील के अतिरिक्त बुढ़ाना ,खतौली ,जानसठ तहसील में संगीत गायन वादन तथा नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं के मध्य प्रतियोगिता आयोजन किया गया

डी ए वी इन्टर कॉलेज आर्य समाज रोड मुजफ्फरनगर में संस्कृति उत्सव २०२३ का उदघाटन प्रातः ११ बजे मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया आईएएस् तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मेन्द्र शर्मा, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार शर्मा, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार सैनी, द्वारा किया गया इस आयोजन को संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका श्रीमती कंचन प्रभा शुक्ला प्रधानाचार्य जैन कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर श्रीमती राजेश कुमारी प्रधानाचार्य वैदिक पुत्री कन्या इन्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर, श्रीमती कुसुम लता प्रधानाचार्य आर्य कन्या इण्टर कालेज मुजफ्फरनगर की रही।

छायांकन की भूमिका डॉक्टर राजबल सैनी की रही। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री प्रवीण कुमार शर्मा ,के के शर्मा, अजयपाल सिंह ,निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर गीता शर्मा,श्रीमती दीपा सोनी, श्रीमती शैली रंजन , डॉक्टर बंदना राय, श्रीमती शिवानी गुप्ता रही ।

इस अवसर पर उप विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर श्री शैलेन्द्र कुमार त्यागी, एम एम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के प्रधानाचार्य डॉक्टर विनीत चौहान, विजय कुमार शर्मा,प्रधानाचार्य ग्रेन चेंबर इन्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, के के जैन इन्टर कॉलेज खतौली के प्रधानाचार्य श्री अनुराग जैन , बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार, अनिल कुमार कला अध्यापक राजकीय इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर। रसायन प्रवक्ता अजय पाल ,अब्दुल सत्तार,के के शर्मा , ,का विशेष योगदान रहा ,कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण अरोरा ने किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *