मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ग्राम मखियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल और जिला चिकित्सा अधिकारी डा महावीर सिंह फौजदार ने फीता काटकर शुभारंभ किया । मानसिक स्वास्थ्य शिविर में अनेक स्टाल भी लगाए गए गए जिनके माध्यम से मानसिक रोगियों ,महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी विषयों की जानकारी उपलब्ध हो सके

शिविर में निशुल्क दवाई वितरण ,निशुल्क परीक्षण एवं उपचार ,मरीजों की काउंसलिंग की समुचित व्यवस्था की गई । उपस्थित लाभार्थियों , एन एम तथा स्वास्थ्य सहायिकाओं को संबोधित करते हुए डा निर्वाल ने कहा कि वर्तमान समय में आदमी अवसाद और निराशा की मनस्थिति से स्वयं को घिरा हुआ अनुभव कर रहा है जिस कारण आत्महत्या की घटनाएं विशेष कर पढ़े लिखे समाज में घटित हो रही है जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है । अवसाद एवं मानसिक रोग समाज के लिए एक बड़ी चुनौती जिनके लिए लड़ना समय की महती आवश्यकता है

आज मानसिक रोगियों के लिए वृहद स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं ।हम सभी का दायित्व है कि हम मानसिक रोगियों के प्रति सकारात्मक और आत्मीय व्यवहार का प्रदर्शन करें ,उन्हें मनोचिकित्सकों की सेवाएं उपलब्ध कराएं एवं समाज में जागरूकता बढ़ाएं । डा निर्वाल ने ई एम टी यानी आपातकालीन मेडिकल तकनीशियन के प्रशिक्षुओं और प्रशिक्षकों से भी संवाद किया ।

ट्रेनी विशेषज्ञों ने डायल १०८ पर मरीजों के लिए दी जाने वाली सुविधा का डेमो भी प्रस्तुत किया । जिला चिकित्सा अधिकारी डा महावीर फौजदार ने अपने संबोधन कहा कि सरकारी स्तर पर आज मरीजों के लिए आधुनिकतम स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं जिनके प्रति जागरूक होकर प्राइवेट अस्पतालों के मंहगे इलाज से बचा जा सकता है ।सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य रोगों के निवारण हेतु १० सितंबर को राष्ट्रीय मानसिकता स्वास्थ्य दिवस घोषित किया है

ताकि लोग अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सके । डा फौजदार ने विस्तार से शिविर के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी ।इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा अजय कुमार शाही, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार त्यागी, ग्राम प्रधान श्रीमती सीमा देवी, सहायक शोध अधिकारी नितिन कुमार ,जिला पंचायत के स्टेनो अक्षय शर्मा, भाजपा जिला संयोजक रामकुमार शर्मा ,अनेक मानसिक लाभार्थी एवं स्वास्थ्य सहायिकाएं उपस्थित रही ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *