मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) । उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाले पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया सम्मानित। विभिन्न जनपदों में उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा हैं।

जिसमें जनपद सहारनपुर में आयोजित २७ वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस कुश्ती/आर्म-रेसलिंग/ बॉडी-बिल्डिंग/बॉक्सिंग कल्स्टर प्रतियोगिता-२०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर से मुख्य आरक्षी हेमन्त भाटी, आरक्षी अमित कुमार द्वारा आर्म-रेसलिंग में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी हेमन्त भाटी द्वारा ८५ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान तथा आरक्षी अमित कुमार द्वारा ७५ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अर्जित किया गया।

जनपद गाजियाबाद में आयोजित मेरठ जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस पावर लिफ्टिंगध्भारोत्तोलनध्योग प्रतियोगिता-२०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर के आरक्षी राहुल कुमार, आरक्षी रोहित कुमार, आरक्षी अनुज कुमार तथा आरक्षी सन्नी सौरोत द्वारा पावर लिफ्टिंग में प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में आरक्षी राहुल कुमार द्वारा ९३ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान, आरक्षी रोहित कुमार द्वारा १०५ किग्रा० भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया गया तथा आरक्षी अनुज कुमार द्वारा ८३ किग्रा० भारवर्ग में द्वितीय स्थान, आरक्षी सन्नी सौरोत द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया गया।

इसके साथ ही जनपद बरेली में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक पावर लिफ्टिंगध्भारोत्तोलनध्योग प्रतियोगिता-२०२४ में जनपद मुजफ्फरनगर के आरक्षी राहुल कुमार द्वारा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा ९३ किग्रा० भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में उक्त प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर मुजफ्फरनगर पुलिस को गौरवान्वित करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा भी पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ी- मु०आ० हेमंत भाटी, पुलिस कार्यालय, का० राहुल कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन,, का० अनुज कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन, का० अमित कुमार, रिजर्व पुलिस लाइन, का० सन्नी सौरोत, रिजर्व पुलिस लाइन, का० रोहित कुमार, थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें