मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री राम गर्ल्स कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग के एम०एससी० होम साइंस होम मैनेजमेंट की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने श्री राम गर्ल्स कॉलेज के परीक्षाफल में सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।एम०एससी० (होम साइंस) होम मैनेजमेंट के प्रथम सेमेस्टर में मीनाक्षी ने ८६.२ प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
वही एम०एससी०(होम साइंस) होम मैनेजमेंट के तृतीय सेमेस्टर में आलिया काजमी ने ८५ प्रतिशत अंके के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मुस्कान वर्मा ने ८३ प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
कॉलेज में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज के शिक्षकों और परिजनों को दिया। एम०एससी गृह विज्ञान की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी पूर्ण लगन और मेहनत से की थी, महाविद्यालय में उपलब्ध तमाम शैक्षिक सुविधाओं तथा शिक्षको के मार्गदर्शन से छात्राओं को अच्छे अंक प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज के निदेशक डाँ अशोक कुमार एवं श्री राम कॉलेज की प्राचार्या डॉ० प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई देते उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीं।इस अवसर पर श्री राम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ० श्वेता राठी, ने छात्राओं की सफलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि कॉलेज का अनुशासनात्मक तथा कलात्मक वातावरण छात्राओं के सर्वागीण विकास के लिए आवष्यक होता है।
इस अवसर पर श्रीराम गर्ल्स कॉलेज की डीन डॉ० श्वेता राठी, प्रवक्ता, रूबी पोसवाल, ईशा अरोरा, सोफिया अन्सारी, अलीना सिद्दीकी, काजल मावी, आयशा गौर और ने सभी छात्राओं को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।
