मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहाना खुर्द मे चल रहे नाला प्रकरण को लेकर सैकडो कार्यकर्ता आज दोपहर के वक्त टै्रक्टर-ट्रालियो के काफिले के साथ गांधीनगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचे।
गांव रोहाना खुर्द में नाले व गन्दे पानी की समस्या को लेकर गांव रोहाना खुर्द के ग्रामीण लगभग डेढ वर्ष से गन्दे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इस पानी से ग्राम रोहाना खुर्द का रास्ता भी अवरूद्ध हो गया है। टै्रक्टर-ट्रालियो के काफिले के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे गांव रोहाना खुर्द के ग्रामीणो ने गांधीनगर भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी को इस सम्बन्ध मे एक ज्ञापन सौंपा।
जिसमे अवगत कराया कि प्रार्थीगण द्वारा पहले भी कई बार आपको अवगत कराया गया है। परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नही हो सकी है। कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग इस सम्बन्ध में अडंगेबाजी लगाकर कार्य मे व्यवधान उतपन्न करना चाहते हैं।
जिस कारण थोडी सी बारिश से उनके घरो में जलभराव होना शुरू हो जाता है। जलभराव व गन्दगी से वे बीमारी की चपेट मे आ रहे हैं। ज्ञापन नरेन्द्र कुमार, सन्दीप कुमार, रविकान्त, दिलशाद, कुलदीप, गौरव, संजय, टिंकू, सुभाष, ओमवीर, लोकेन्द्र, ईश्वरचन्द त्यागी सहित दर्जनो ग्रामीण मौजूद रहे।
