मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। थाना खालापार पुलिस द्वारा साईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक चोर को किया गिरफ्तार। अभि० के कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज व एक साईकिल चोरी की व ५६० रूपये नगद बरामद किए गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर में वांछित/वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस द्वारा साईकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को एक अदद चाकू नाजायज व एक साईकिल चोरी की व ५६० रूपये नगद (चोरी की साईकिल को बेचने से प्राप्त) के साथ गिरफ्तार किया गया ।

उल्लेखनीय है कि १६ अगस्त को वादी सोहन सिंह पुत्र मुरारी लाल नि० कल्याणपुरी थाना नई मण्डी जिला मु०नगर द्वारा थाना उपस्थित आकर खुद की साईकिल तहसील परिसर से चोरी होने के सम्बन्ध मे दाखिल किया जिसके आधार पर थाना खालापार पर मु०अ०सं० ३५/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ०नि० श्री रमित यादव के सुपुर्द हुई

घटना के सफल अनावरण हेतु थाना हाजा पर टीम गठित की गयी । जिसके क्रम मे जब उ०नि० श्री रमित यादव मय हमराही पुलिस बल के चौकिंग संदिग्द्ध व्यक्ति व वाहन व तलाश व दबिश वांछित मे थाना क्षेत्र मे मामूर थे तो मुखबिर खास की सूचना पर हड्डी गोदाम वाली गली से १०० कदम पहले से अभियुक्त अकरम पुत्र यामीन निवासी मौहल्ला लीकडा पट्टी ग्राम सूजडू थाना खालापार जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया

जिसके कब्जे से एक अदद चाकू नाजायज व थाना हाजा पर पंजीकृत मु०अ०सं० ३५/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की साईकिल को बेचने से प्राप्त हुए ५६० रूपये नगद व एक अन्य साईकिल चोरी की बरामद हुई । जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०सं० ४१/२०२४ धारा ४/२५ आयुध अधि० पंजीकृत किया गया तथा मु०अ०सं० ३५/२४ धारा ३०३(२) बीएनएस मे धारा ३१७(२) व ३१७(५) बीएनएस की वृद्धि की गयी । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

पूछताछ पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि साहब मैं नशे का आदी हूँ और छोटी- मोटी चोरी करके अपनी गुजर बसर कर रहा हूँ। मेरी जेब से ५६० रूपये बरामद हुए वह मैने अभी जल्दी मे तहसील से एक साईकिल चुराई थी जो मैने १५०० रूपये की चलते फिरते कबाडी को बेच दी थी यह पैसै उन्ही पैसो मे से बचे पैसे है बाकी रूपये मैने खर्च कर दिये है और अधिक पूछने पर बताया कि मैने कई साईकिल चुरा रखी है जिनको मै राह चलते कबाडी को बेच देता हूँ। और उन पैसो से मै शराब खरीद कर पी लेता हूँ मेरे घर वालो ने भी मुझे निकाल रखा है

साहब मै और कोई मेहनत मजदूरी नही कर सकता नशे का आदी हूँ इसलिए छोटी- मोटी चोरी करके गुजर बसर करता हूँ। आज जो चोरी की साईकिल आपने मुझसे बरामद की है मै उसे बेचने के लिए जा रहा था कि आपने मुझे पकड लिया । साहब गलती हो गई है । अभियुक्त अकरम पुत्र यामीन निवासी मौ० लीकडा पट्टी ग्राम सुजडू थाना खालापार जिला मु०नगर जिसके कब्जे से ०१ अदद चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ०नि० रमित यादव, का० सोनू कुमार, का० विनोद कुमार शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *